जरुरी जानकारी | गोयल के इस महीने यूरोप की यात्रा पर जाने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस महीने के अंत में व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो यूरोपीय देशों की यात्रा पर जा सकते हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस महीने के अंत में व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो यूरोपीय देशों की यात्रा पर जा सकते हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि गोयल इन देशों की यात्रा के दौरान एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

यह यात्रा इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि भारत ने पिछले साल मार्च में चार यूरोपीय राष्ट्रों के समूह ईएफटीए के साथ एक व्यापक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस साल इसके लागू होने की उम्मीद है।

यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्यों में आइसलैंड, लिकटेंस्टाइन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं।

दोनों पक्षों ने 10 मार्च, 2024 को व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते (टीईपीए) पर हस्ताक्षर किए थे।

इसके साथ ही भारत 27 देशों के समूह यूरोपीय संघ (ईयू) और ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौतों को अंतिम रूप देने के लिए भी बातचीत में लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Etah Viral Video: एटा में बुजुर्ग महिला की बहादुरी, लुटेरों ने नाले में फेंका और बेरहमी से पीटा; फिर भी नहीं छोड़ा अपना पर्स