जरुरी जानकारी | गोयल ने एआई के लिए मजबूत विनियामक ढांचे पर जोर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के अनैतिक उपयोग को रोकने और इसका प्रभावी इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए कानूनी और नीतिगत समर्थन के साथ एक मजबूत नियामक ढांचा बनाने की जरूरत है।

नयी दिल्ली, सात फरवरी वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के अनैतिक उपयोग को रोकने और इसका प्रभावी इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए कानूनी और नीतिगत समर्थन के साथ एक मजबूत नियामक ढांचा बनाने की जरूरत है।

गोयल ने यह भी कहा कि प्रौद्योगिकी एक साधन बन सकती है, लेकिन कभी भी मानव मस्तिष्क की जगह नहीं ले सकती है।

गोयल ने हितधारकों से कहा, ''हमें सही नियामक ढांचा बनाने के लिए मदद कीजिए। जरूरी नहीं कि इसमें केवल कॉपीराइट, ट्रेडमार्क या पेटेंट से जुड़े मुद्दे ही हों, बल्कि कानून के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए ऐसा मजबूत नियमन बनाएं, जो एआई के दुरुपयोग या अनैतिक उपयोग दोनों का सामना कर सके और जो आधुनिक प्रौद्योगिकी के नैतिक उपयोग का भी समर्थन करे।''

उन्होंने यहां 'विधि प्रगति: राष्ट्रीय आईपी छात्र अदालत प्रतियोगिता, 2025' के उद्घाटन समारोह में कहा कि एआई और कॉपीराइट का विषय इस समय बहुत प्रासंगिक है।

उन्होंने कहा कि एआई में आज लोगों के काम करने के तरीके को बाधित करने की पूरी क्षमता है। एक ओर, यह रचनात्मकता को बढ़ा सकता है, दूसरी ओर यह वास्तविक नवाचार करने वालों के अधिकारों को भी बाधित कर सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू