एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | गोयल ने कोविड टीके का उत्पादन बढ़ाने के उपायों को लेकर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के साथ चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए एक न्यायसंगत तरीके से टीके की उपलब्धता बढ़ाने को लेकर शुक्रवार को अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई के साथ चर्चा की।

जरुरी जानकारी | गोयल ने कोविड टीके का उत्पादन बढ़ाने के उपायों को लेकर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के साथ चर्चा की

नयी दिल्ली, 14 मई वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए एक न्यायसंगत तरीके से टीके की उपलब्धता बढ़ाने को लेकर शुक्रवार को अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई के साथ चर्चा की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बैठक में निर्धन लोगों के टीकाकरण और जिंदगियों को बचाने की चुनौती से निपटने के लिए वैश्विक टीका उत्पादन बढ़ाने की खातिर ट्रिप्स के कुछ प्रावधानों में ढील देने से जुड़े भारत के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गयी।

गौरतलब है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका ने अक्टूबर 2020 में कोविड-19 संक्रमण के इलाज, उसकी रोकथाम के संदर्भ में प्रौद्योगिकी के उपयोग को लेकर डब्ल्यूटीओ के सभी सदस्य देशों को ट्रिप्स समझौते के कुछ प्रावधानों से छूट दिए जाने का एक प्रस्ताव सौंपा था।

ट्रिप्स समझौता जनवरी 1995 में लागू हुआ था। यह कॉपीराइट, औद्योगिक डिजाइन, अघोषित सूचना या व्यापार संबंधी गोपनीय जानकारी की सुरक्षा जैसे बौद्धिक संपदा अधिकारों को लेकर किया गया बहुपक्षीय समझौता है।

बयान में कहा गया, "बैठक कोविड-19 से उपजी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए एक समावेशी एवं न्यायसंगत तरीके से टीके की उपलब्धता बढ़ाने के विषय पर केंद्रित थी।"

गोयल ने इस बात का उल्लेख किया कि ऐसे में जब पूरी दुनिया को टीके की बहुत ज्यादा जरूरत है, टीका निर्माताओं के लिए आपूर्ति श्रृंखला को मुक्त और अनियंत्रित रखना चाहिए।

बयान में कहा गया, "दोनों पक्ष टीके की उपलब्धता बढ़ाने और जिंदगियां बचाने के आम निश्चय की दिशा में काम करने पर सहमत हुए।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2021 10:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).