जरुरी जानकारी | गौड़ा ने आंध्र प्रदेश के किसानों के लिए उर्वरकों की घर पर डिलीवरी सुविधा का शुभारंभ किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रसायन और उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने बुधवार को आंध्र प्रदेश में किसानों के लिए उर्वरकों की सीधी घर पर पहुंचाने की सुविधा का शुभारंभ किया।

नयी दिल्ली, 30 सितंबर रसायन और उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने बुधवार को आंध्र प्रदेश में किसानों के लिए उर्वरकों की सीधी घर पर पहुंचाने की सुविधा का शुभारंभ किया।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि गौड़ा ने आंध्र प्रदेश में किसानों के लिए पीओएस (बिक्री केन्द्र) 3.1 सॉफ्टवेयर, एसएमएस गेटवे और उर्वरकों की होम डिलीवरी की सुविधा शुरू की।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मथुरा की सिविल कोर्ट ने Krishna Janmabhoomi से लगी मस्जिद को हटाने की याचिका को खारीज किया.

मंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) प्रणाली एक मार्च 2018 को शुरू की गई थी, जो अच्छी तरह से काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि उर्वरक विभाग ने पूरे देश में उर्वरक के आवागमन के एंड-टू-एंड कम्प्यूटरीकरण की एक जटिल व्यवस्था को सफलतापूर्वक लागू किया है। यह प्रणाली राज्य, जिले और खुदरा बिक्रीकेन्द्रों पर वास्तविक समय के आधार पर उर्वरक की उपलब्धता की निगरानी करने में सक्षम बनाती है।

यह भी पढ़े | Aadhaar-Ration Card Linking: आधार-राशन कार्ड लिंक करने की आज है अंतिम तारीख, यहां देखें दोनों को लिंक करने का आसान ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीका.

बयान में कहा गया है कि पिछले दो वर्षों में पूरी उर्वरक सब्सिडी इस प्रणाली के माध्यम से वितरित की गई है।

गौड़ा ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी की उर्वरक की घर पर आपूर्ति करने में उनकी सरकार के उत्कृष्ट कार्यों के लिए उनकी सराहना की। वास्तव में, आंध्र प्रदेश एकमात्र राज्य है जिसने इस तरह की अनूठी पहल शुरू की गई है।

केंद्रीय रासायनिक और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया और रेड्डी ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभा को संबोधित किया।

मंडाविया ने कहा कि आंध्र प्रदेश में उर्वरकों की होम डिलीवरी के लिए प्रायोगिक परियोजना अन्य राज्यों के लिए मॉडल है। किसान बिना फिंगर प्रिंट सेंसर को छुऐ भी उर्वरक खरीद सकेंगे।

एसएमएस गेटवे समय-समय पर खुदरा आउटलेट पर उर्वरक की उपलब्धता के बारे में किसान को एसएमएस भेजेगा जहां से उसने आखिरी बार उर्वरक खरीदा था। वह मोबाइल नंबर 7738299899 पर रिटेलर आईडी भेजकर किसी भी खुदरा बिक्रीकेन्द्र पर उर्वरक की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

उर्वरक की खरीद पर, उसके द्वारा खरीदी गई मात्रा और किये गये भुगतान राशि का संकेत करते हुए उसके मोबाइल पर एसएमएस भेजा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\