देश की खबरें | गौड़ा ने मोदी से असम में बाढ़ के कारण मची तबाही पर तत्काल ध्यान देने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार से असम में बाढ़ से मची तबाही पर तत्काल ध्यान देने और राज्य को अधिकतम सहायता प्रदान करने की अपील की।

बेंगलुरू, 17 जुलाई पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार से असम में बाढ़ से मची तबाही पर तत्काल ध्यान देने और राज्य को अधिकतम सहायता प्रदान करने की अपील की।

जनता दल सेक्युलर (जदएस) के प्रमुख ने कहा कि असम कोरोना वायरस और बाढ़ दो आपदाओं से संर्घर्ष कर रहा है।

यह भी पढ़े | बदल रहा है मध्य प्रदेश में सियासत का अंदाज, दल-बदल का दौर तेज.

उन्होंने कहा कि वायरस का खतरा थमने के बाद वह राज्य का दौरा भी करेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि असम में बाढ़ से 60 से अधिक लोगों के मारे जाने और करीब 40 लाख लोगों के इससे प्रभावित होने की खबरों से वह काफी दुखी हैं।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा-वर्ष 2014 के बाद से प्रधानमंत्री की गलतियों ने देश को कमजोर किया.

उन्होंने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 60 से अधिक जानवरों के मारे जाने पर भी शोक जताया।

गौड़ा ने कहा, ‘‘ मैं प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार से असम में बाढ़ के कारण उत्पन्न हो रही स्थिति पर तत्काल गौर करने और राज्य सरकार को अधिकतम मदद मुहैया कराने की अपील करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जब मैं प्रधानमंत्री था, तब और उसके बाद भी असम के लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया। वे हमेशा मेरी प्रार्थनाओं में रहेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\