देश की खबरें | सरकार का डीएनए किसान विरोधी, एमएसपी की सिर्फ घोषणा करती है, खरीद नहीं: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा विपणन सत्र 2023-24 के लिए सभी अनिवार्य खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को अनुमति देने के निर्णय को लेकर बुधवार को दावा किया कि मौजूदा सरकार एमएसपी की सिर्फ घोषणा करती है, उस पर किसानों से खरीद नहीं करती।

नयी दिल्ली, आठ जून कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा विपणन सत्र 2023-24 के लिए सभी अनिवार्य खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को अनुमति देने के निर्णय को लेकर बुधवार को दावा किया कि मौजूदा सरकार एमएसपी की सिर्फ घोषणा करती है, उस पर किसानों से खरीद नहीं करती।

मुख्य विपक्षी दल ने यह आरोप लगाया कि इस सरकार का डीएनए ही किसान विरोधी है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार ने देश के किसानों से 2 वादे किये थे, एमएसपी को ‘‘लागत+50 प्रतिशत मुनाफा’’ पर निर्धारित करना, 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुनी करना, दोनों वादे सरासर झूठे निकले! खरीफ़ फसल पर एमएसपी बढ़ाने का ढ़ोंग रचने वाली प्रचार लोभी मोदी सरकार, एमएसपी पर फ़सल ख़रीदती ही नहीं है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘खेती के बजट में कटौती हुई ! किसान सम्मान निधि में से 2 करोड़ किसानों का नाम हटाया ! एक लाख करोड़ रुपये के कृषि अवसंरचना कोष की घोषणा कर के उसमें 3 सालों में केवल 12,000 रुपये करोड़ ही दिए । मोदी सरकार के 9 साल, देश के 62 करोड़ किसानों के लिए अभिशाप बन गये हैं।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसानों को ‘जुमले’ और लाठी के सिवाय कुछ नहीं मिला।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ न लागत + 50 प्रतिशत मुनाफा, न एमएसपी पर खरीद, न दोगुनी आय। भाजपा सरकार के नौ सालों में किसानों को चुनाव में जुमले, पीठ पर लाठी और पेट पर लात के सिवाय क्या मिला?’’

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मोदी मंत्र है कि एमएसपी घोषित करो लेकिन एमएसपी दो मत। साल 2022-23 में फसल उपज और फसल खरीद के तथ्य इस बात को उजागर करते हैं कि किसान को एमएसपी नहीं मिलेगा। मोदी जी, जब एमएसपी देनी ही नहीं तो कागज़ पर घोषित करके वाहवाही क्यों लूटना?’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘वर्ष 2020-21 में कृषि बजट, कुल बजट का 4.41 प्रतिशत था। 2023-24 में कृषि बजट, कुल बजट का 2.57 प्रतिशत रह गया। बीते 4 साल में मोदी सरकार ने कृषि विभाग के बजट से लगभग 80 हजार करोड़ खर्च ही नहीं किया। यही नहीं, किसान सम्मान निधि में से 2 करोड़ किसानों का नाम ही हटा दिया।’’

सुरजेवाला ने वर्ष 2022-23 में कुछ फसलों को कुल उत्पादन और उनकी खरीद का आंकड़ा देते हुए आरोप लगाया, ‘‘धान की फसल को छोड़कर मोदी सरकार ने किसी अन्य फसल की खरीद एमएसपी पर की ही नहीं। अगर किसान की फसल का एमएसपी सिर्फ कागजों में घोषित होना है, तो एमएसपी का मतलब ही क्या रह जाता है?’’

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि मोदी सरकार का डीएनए ही किसान विरोधी है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा विपणन सत्र 2023-24 के लिए सभी अनिवार्य खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दिए जाने के फैसले को

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने धान का एमएसपी 143 रुपये बढ़ाकर इस खरीफ सत्र में 2,183 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया। पिछले एक दशक में यह दूसरी सबसे बड़ी वृद्धि है। वर्ष 2023-24 की खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में 5.3 प्रतिशत से 10.35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। कुल मिलाकर एमएसपी को 128 रुपये से 805 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\