देश की खबरें | सरकार राज्यसभा में पेगासस पर मेरे सवाल को अनुमति नहीं देना चाहती: भाकपा सांसद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सांसद बिनॉय विस्वम ने शुक्रवार को कहा कि सरकार राज्यसभा में पेगासस मुद्दे पर उनके सवाल को इस आधार पर अनुमति नहीं देना चाहती कि यह मामला ''अदालत में विचाराधीन'' है। साथ ही आरोप लगाया कि यह दर्शाता है कि इस मामले में कुछ ''छुपाया'' जा रहा है।

नयी दिल्ली, छह अगस्त भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सांसद बिनॉय विस्वम ने शुक्रवार को कहा कि सरकार राज्यसभा में पेगासस मुद्दे पर उनके सवाल को इस आधार पर अनुमति नहीं देना चाहती कि यह मामला ''अदालत में विचाराधीन'' है। साथ ही आरोप लगाया कि यह दर्शाता है कि इस मामले में कुछ ''छुपाया'' जा रहा है।

विस्वम ने '' सरकार का विदेशी कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन'' विषय पर अपने अंतरिम स्वीकृत प्रश्न (पीएक्यू) में पूछा कि विदेश मंत्रालय यह बता सकता है कि क्या सरकार ने पूरे देश में साइबर सुरक्षा के माध्यम से आतंकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एनएसओ समूह के साथ किसी समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षर किया है? और अगर किया है तो विवरण उपलब्ध कराएं।

पेगासस स्पाइवेयर एक इजराइली कंपनी एनएसओ के मालिकाना हक वाला सॉफ्टवेयर है और संसद के चालू मॉनसून सत्र के दौरान पेगासस मामले को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के चलते कई बार सदन की कार्यवाही बाधित हुई है। विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार ने इस सॉफ्टवेयर का उपयोग जासूसी के लिए किया है।

विस्वम ने कहा, '' यह अजीब है कि एक प्रश्न को इस आधार पर अस्वीकार कर दिया गया है कि यह मामला अदालत में विचाराधीन है। ऐसे कई मुद्दे संसद में उठाए जाते रहे हैं। यह केवल ये दर्शाता है कि सरकार के पास छुपाने को कुछ है। यह और लंबा नहीं चल सकता। यहां तक कि उच्चतम न्यायालय ने भी कहा कि ये गंभीर मामला है।''

भाकपा सांसद ने कहा कि उन्हें अनौपचारिक तौर पर कहा गया कि उनका सवाल स्वीकार नहीं किया गया है।

वहीं, राज्यसभा सचिवालय की ओर से इस मामले में तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान