खेल की खबरें | गोविंद, अनामिका और अनुपमा स्ट्रैंड्जा मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय मुक्केबाज गोविंद कुमार साहनी, अनामिका और अनुपमा ने शनिवार को यहां अपने-अपने मैच जीतकर 74वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

सोफिया (बुल्गारिया), 25 फरवरी भारतीय मुक्केबाज गोविंद कुमार साहनी, अनामिका और अनुपमा ने शनिवार को यहां अपने-अपने मैच जीतकर 74वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

गोविंद ने पुरुषों के 48 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में जॉर्जिया के लुका कुबलशविली को 4-1 से हराया। गोविंद रविवार को फाइनल में 2023 एशियाई अंडर-22 चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता उज्बेकिस्तान के शोदियोर्जोन मेलिकुज़िएव से भिड़ेंगे।

महिलाओं के 50 किग्रा भार वर्ग में अनामिका ने फ्रांस की वासीला खदिरी को 4-1 से हराया। रविवार को होने वाले फाइनल में उनका सामना चीन की हू मेई से होगा।

अनुपमा ने महिलाओं के 81 किग्रा भार वर्ग में विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया की जेसिका बागले के खिलाफ 3-2 से संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की। वह फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एम्मा सू ग्रीनट्री से भिड़ेंगी।

सेमीफाइनल के अन्य मुकाबलों में एस कलावानी, श्रुति यादव और मोनिका को समान 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।

शुक्रवार की देर रात मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा) और माही लामा (63 किग्रा) दोनों को क्रमश: आर्मेनिया के अर्तुर बाजेयन और नीदरलैंड के केओना सैम-सिन से 0-5 के समान अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Police Viral Video: बिहार पुलिस शर्मसार! दारोगा और महिला कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास