एजेंसी न्यूज

मद्यपान से हो रहे अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि राज्यपाल उइके ने मुख्यमंत्री बघेल को लॉकडाउन के दौरान शराब के सेवन से हो रहे अपराधों पर नियंत्रण करने के संबंध में पत्र लिखा है। राज्यपाल ने इस संबंध में प्राप्त विभिन्न ज्ञापनों का उल्लेख करते हुए आग्रह किया है कि शासन स्तर पर उचित नीतिगत निर्णय लिया जाए, जिससे लॉकडाउन के दौरान मद्यपान से उत्पन्न आपराधिक गतिविधियों और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके।

मद्यपान से हो रहे अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
जमात

रायपुर, 12 मई छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर मद्यपान से हो रहे अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए नीतिगत निर्णय लेने का आग्रह किया है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि राज्यपाल उइके ने मुख्यमंत्री बघेल को लॉकडाउन के दौरान शराब के सेवन से हो रहे अपराधों पर नियंत्रण करने के संबंध में पत्र लिखा है। राज्यपाल ने इस संबंध में प्राप्त विभिन्न ज्ञापनों का उल्लेख करते हुए आग्रह किया है कि शासन स्तर पर उचित नीतिगत निर्णय लिया जाए, जिससे लॉकडाउन के दौरान मद्यपान से उत्पन्न आपराधिक गतिविधियों और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके।

राज्यपाल ने अपने पत्र के माध्यम से कहा है कि विभिन्न संचार माध्यमों से यह सूचना प्राप्त हो रही है कि लॉकडाउन के दौरान अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों द्वारा शराब पीकर पत्रकारों, अधिकारियों, चिकित्सा कर्मियों, सफाई कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार और आपराधिक कृत्य किये जा रहे हैं, जिन्हें प्रभावी तरीके से रोके जाने की आवश्यकता है।

उइके ने कहा है कि ऐसे समय में जब प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी कोरोना वायरस की महामारी से उत्पन्न हो रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं के निराकरण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने में व्यस्त हैं, तब आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों द्वारा मद्यपान के बाद कोरोना वायरस की महामारी से लड़ रहे हमारे अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजनों के साथ इस प्रकार के अपराध करने से उनका मनोबल कमजोर होता है।

साथ ही लॉकडाउन के दौरान शराब के कारण घरेलू हिंसा एवं दुर्घटनाओं में भी बढ़ोत्तरी हुई है, जिसे प्रभावी तरीके से रोके जाने की आवश्यकता है।

राज्यपाल ने कहा है कि इस समय आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों से हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के कोरोना योद्धाओं तथा आमजनों को बचाना अति आवश्यक है। इसके लिए इनके विरूद्ध त्वरित दंडात्मक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).