देश की खबरें | उत्तराखंड की राज्यपाल कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 22 नवंबर उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

यह जानकारी राज्यपाल ने स्वयं सोशल मीडिया पर साझा की और बताया कि उन्हें इस बीमारी के लक्षण नहीं हैं और न ही उन्हें कोई परेशानी है । उन्होंने कहा,‘‘ डाक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है ।’’

यह भी पढ़े | Delhi Riots: उमर खालिद और शरजील इमाम के खिलाफ UAPA मामले में आरोप पत्र दायर.

राज्यपाल ने हाल में उनके संपर्क में आए लोगों से सावधानी बरतने और अपनी जांच करवाने का आग्रह भी किया है ।

कल शनिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उनसे राजभवन में मुलाकात की थी ।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश में COVID-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिर से लग सकता हैं प्रतिबंध – सीएम जय राम ठाकुर.

इस बीच यहां राजभवन से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्यपाल एक सप्ताह के अवकाश पर आगरा गयी थीं जहां से वह शुक्रवार की शाम को राजभवन लौटी थीं।

चूंकि शनिवार और रविवार अवकाश था और राजनिवास और राज्यपाल सचिवालय के परिसर काफ़ी दूर और अलग हैं इसलिए उनका किसी अधिकारी या कर्मचारी से कोई संपर्क नहीं हुआ है और इसलिए राज्यपाल सचिवालय सामान्य रूप से कार्य करेगा।

दीप्ति शोभना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट