देश की खबरें | उत्तराखंड की राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 70वें जन्मदिवस पर बधाई दी तथा उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 17 सितंबर उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 70वें जन्मदिवस पर बधाई दी तथा उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की ।

राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के रूप में मोदी ने पिछले छह वर्षों में समाज के गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है ।

यह भी पढ़े | Bjp Mlc Devendra Singh: बीजेपी एमलएसी देवेंद्र सिंह सड़क हादसे में घायल, लखनऊ किया गया रेफर.

उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के इस संकट काल में भी उन्होंने एक अभिभावक की तरह देश को साहस प्रदान किया और आगे रहकर नेतृत्व कर रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा, ‘‘मैं बाबा बद्री- केदार से प्रार्थना करती हूँ कि वे आपको आपके कर्तव्य मार्ग पर सदैव दिशा प्रशस्त करते रहें और आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें ।’’

यह भी पढ़े | NDA में कृषि संबंधी बिल पर फूट, हरसिमरत कौर बादल ने अपने पद से दिया इस्तीफा.

राज्यपाल ने राजभवन परिसर में अशोक का पौधा लगाया तथा अधिकारियों व कार्मिकों को पौधे भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री रावत ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और उनपर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश ने पूरे विश्व में ख्याति प्राप्त की है।

रावत ने प्रधानमंत्री को एक ऐसा कर्मयोगी बताया जिसने अपने जीवन का एक-एक क्षण देश को समर्पित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री एक दृढ़ इच्छाशक्ति वाले नेता और कुशल प्रशासक हैं जिनकी अगुवाई में देश में ऐसे हर काम मुमकिन हुए जो पहले असंभव से लगते थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी