देश की खबरें | तमिलनाडु के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री पासवान के निधन पर शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शुक्रवार को दुख जताया तथा देश में पासवान के योगदान की सराहना की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, नौ अक्टूबर तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शुक्रवार को दुख जताया तथा देश में पासवान के योगदान की सराहना की।

पुरोहित ने कहा कि लोजपा के संस्थापक और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पासवान ‘‘दलितों की आवाज’’थे।

यह भी पढ़े | नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने CPI-माओवादी सदस्य को किया गया गिरफ्तार, आतंकवादी गतिविधियों में पाया गया सक्रिय.

पलानीस्वामी ने सामाजिक न्याय के लिए लोजपा नेता के संघर्ष को याद किया।

देश के प्रमुख दलित नेताओं में से एक केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। पासवान कई सप्ताह से दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में उनके हृदय की सर्जरी हुई थी।

यह भी पढ़े | CBSE Compartment Result 2020: सीबीएसई कंपार्टमेंट रिजल्ट 2020 कल होगा घोषित, आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर ऐसे करें चेक.

राज्यपाल ने कहा कि पासवान ‘‘लंबे समय तक सांसद रहे, राजनीतिक सूझबूझ वाले दूरदर्शी नेता थे। वह अपनी सादगी, विनम्रता, राजकाज कौशल और वंचित तबके के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे।’’

पुरोहित ने शोक संदेश में कहा कि पासवान दलितों की आवाज थे और अपने पूरे जीवन में वंचित तबकों के लिए काम करते रहे।

राज्यपाल ने कहा कि वंचित लोगों के उत्थान के लिए पासवान का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के असमय निधन से ‘‘भारत के लोगों, नेता के समर्थकों खासकर बिहार राज्य के लोगों को अपूर्णीय क्षति हुई है।’’

पलानीस्वामी ने कहा कि पासवान का निधन ‘‘न केवल उनके परिवार, पार्टी कार्यकर्ताओं बल्कि देश के लिए बड़ी क्षति है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\