एजेंसी न्यूज

तमिलनाडु के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने मई दिवस की बधाई दी, कामकाजी वर्ग के योगदान की सराहना की

राजभवन के एक बयान के मुताबिक राज्यपाल ने कहा है कि मई दिवस एक ऐसा अवसर है जब राष्ट्र कामकाजी वर्ग के योगदान को सलाम करता है और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में उनकी मेहनत पर गर्व करता है।

तमिलनाडु के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने मई दिवस की बधाई दी, कामकाजी वर्ग के योगदान की सराहना की
जमात

चेन्नई, 30 अप्रैल तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और अन्य नेताओं ने मई दिवस से एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार को कामकाजी वर्ग को बधाई दी और देश के प्रति उनके योगदान की सराहना की।

राजभवन के एक बयान के मुताबिक राज्यपाल ने कहा है कि मई दिवस एक ऐसा अवसर है जब राष्ट्र कामकाजी वर्ग के योगदान को सलाम करता है और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में उनकी मेहनत पर गर्व करता है।

उन्होंने मई दिवस की बधाई देते हुए लोगों से कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई तेज करने का संकल्प लेने का अनुरोध किया।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्रमिक समुदाय को मौजूदा स्थिति से उबरने की शक्ति प्रदान करें।

वहीं, पलानीस्वामी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि मई दिवस यह याद दिलाता है कि श्रमिक वर्ग ने वर्षों के संघर्ष के बाद अपने अधिकार प्राप्त किये।

उप मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम, एमडीएमके संस्थापक वाइको, एएमएमके नेता टी टी वी दिनाकरन ने भी मई दिवस की बधाई दी।

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने अपने बधाई संदेश में एक मजबूत भारत का निर्माण करने में श्रमिक वर्ग द्वारा निभाई गई भूमिका का उल्लेख किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).