एजेंसी न्यूज

दर्शकों के बिना खेलों की वापसी चाहते हैं न्यूयार्क के गर्वनर

उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ टीमें खाली स्टेडियमों में खेलने के लिये तैयार हो सकती है।

दर्शकों के बिना खेलों की वापसी चाहते हैं न्यूयार्क के गर्वनर

गवर्नर एंड्रयू कुमो ने कहा कि उन्होंने कई टीमों के मालिकों से बात की है लेकिन उन्होंने इनका नाम नहीं बताया। न्यूयार्क की टीमों में हालांकि यांकीज बेसबॉल टीम के अलावा फुटबाल, हॉकी और बास्केटबाल क्लब भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ टीमें खाली स्टेडियमों में खेलने के लिये तैयार हो सकती है।

कुमो ने कोरोना वायरस को लेकर अपने प्रांत की दैनिक जानकारी देते हुए यह बात कही। न्यूयार्क इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिकी प्रांत है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम खेलों की वापसी चाहते हैं, यह ऐसी गतिविधि है जिसे लोग टीवी पर देख सकते हैं।’’

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).