देश की खबरें | महाराष्ट्र के राज्यपाल ने राजभवन के खर्चों में कटौती की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कोविड-19 के राहत उपायों के वास्ते अधिक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए राजभवन के खर्चों में कटौती की बृहस्पतिवार को घोषणा की ।

जियो

मुम्बई, 28 मई महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कोविड-19 के राहत उपायों के वास्ते अधिक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए राजभवन के खर्चों में कटौती की बृहस्पतिवार को घोषणा की ।

आधिकारिक बयान के अनुसार, इन कदमों में इस वित्त वर्ष के दौरान राजभवन के लिए कार खरीदने को टालना, राज्यपाल के आधिकारिक आवास पर आने वाले वीआईपी आगुंतकों का स्वागत करते समय उन्हें गुलदस्ता नहीं देना आदि शामिल है।

यह भी पढ़े | टिड्डी दल का हमला: पौधों के लिए प्रलयंकारी टिड्डी का गहराता प्रकोप, पंजाब और मध्यप्रदेश में किया प्रवेश.

उसने कहा कि इन उपायों से राजभवन के इस वित्त वर्ष के खर्चों में करीब 10 से 15 प्रतिशत की कमी आएगी।

बयान में कहा कि राज्यपाल ने चालू वित्त वर्ष के दौरान राजभवन में कोई नया पूंजी कार्य शुरू नहीं करने और किसी भी नए बड़े निर्माण या मरम्मत कार्य को नहीं करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़े | BSP सुप्रीमो मायावती ने केंद्र और राज्य सरकारों पर साधा निशाना, कहा- प्रवासी श्रमिकों की कोई चिंता नहीं.

बयान में कहा, ‘‘ जो काम अभी किए जा रहे हैं, वे जारी रहेंगे और पूरे किए जाएंगे।’’

उसने कहा, ‘‘कोश्यारी ने पुणे में राजभवन में 15 अगस्त 2020 को स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले रिसेप्शन को भी रद्द करने को कहा है।’’

बयान में कहा गया है कि अगले आदेश तक राजभवन में नियमित भर्ती भी नहीं की जाएगी। राजभवन के लिए नई कार खरीदने के प्रस्ताव को भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

बयान में कहा गया है कि वीवीआईपी को दी जाने वाली भेंट और स्मृति चिन्ह भी अगले आदेश तक नहीं दिए जाएंगे और साथ ही वीआईपी आगुंतकों को गुलदस्ते नहीं दिए जाएंगे। राजभवन में आगुंतकों के कमरों को सजाया भी नहीं जाएगा।

राज्यपाल ने कुलपति और विभिन्न अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक करने को भी कहा है, ताकि यात्रा के खर्चे को बचाया जा सके।

बयान में कहा गया कि कोश्यारी पहले ही अपने एक महीने का वेतन कोविड-19 के लिए पीएम केयर्स फंड में दे चुके हैं और साथ ही एक साल तक अपने वेतन का 30 प्रतिशत भी इस कोष में देने की बात कही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\