देश की खबरें | कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के दो दिन बाद केरल के राज्यपाल अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सात नवंबर को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे जिसके दो दिन बाद सोमवार को उन्हें त्रिवेंद्रम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, नौ नवंबर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सात नवंबर को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे जिसके दो दिन बाद सोमवार को उन्हें त्रिवेंद्रम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नयी दिल्ली से लौटने के बाद खान(68) संक्रमित पाए गए थे।

यह भी पढ़े | Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदुषण को लेकर एक्शन मोड़ में केजरीवाल सरकार, गोपाल राय ने राजघाट पहुंचकर लिया इंतजामों का जायजा.

राजभवन की तरफ से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई।

राजभवन ने ट्वीट किया, “उचित उपचार के लिए राज्यपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है।”

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल के जवानों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से छिपाए गए हथियार और गोला बारूद बरामद किए: 9 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ट्वीट के मुताबिक राज्यपाल के स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए एक मेडिकल बोर्ड बनाया गया है।

अस्पताल के मुताबिक उन्हें‍ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार कराने के लिए भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\