जरुरी जानकारी | सरकार की गेहूं खरीद अबतक घटकर 184.58 लाख टन पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खाद्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि सरकार ने चालू रबी विपणन वर्ष 2022-23 में अबतक 37,192.07 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 184.58 लाख टन गेहूं की खरीद की है। इससे 17.50 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं।
नयी दिल्ली, 30 मई खाद्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि सरकार ने चालू रबी विपणन वर्ष 2022-23 में अबतक 37,192.07 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 184.58 लाख टन गेहूं की खरीद की है। इससे 17.50 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं।
हालांकि, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य खरीद एजेंसियों द्वारा की गई कुल गेहूं खरीद एक साल पहले की अवधि की तुलना में काफी कम है।
रबी विपणन वर्ष अप्रैल से मार्च तक चलता है लेकिन अधिकांश खरीद जून तक समाप्त हो जाती है। पिछले विपणन वर्ष में अबतक की सर्वाधिक 433.44 लाख टन गेहूं की खरीद की गई थी।
मंत्रालय के अनुसार, चालू विपणन वर्ष में 29 मई तक पंजाब में 96.16 लाख टन, मध्य प्रदेश में 44.45 लाख टन, हरियाणा में 40.97 लाख टन, उत्तर प्रदेश में 2.84 लाख टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
इसी अवधि के दौरान बिहार में लगभग 3,343 टन, चंडीगढ़ में 3,221 टन, उत्तराखंड में 1,982 टन और राजस्थान में 1,685 टन गेहूं की खरीद हुई है।
गेहूं उत्पादन में गिरावट और निर्यात में वृद्धि के कारण गेहूं खरीद लक्ष्य को मौजूदा वर्ष के लिए संशोधित करते हुए घटाकर 195 लाख टन कर दिया गया है, जो पहले के 444 लाख टन था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2022 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

