देश की खबरें | सरकार के नीतिगत फैसलों का मनरेगा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा : माकपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार की कई नीतियों का महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगारी गारंटी अधिनियम (मनरेगा) पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

नयी दिल्ली, 30 अगस्त मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार की कई नीतियों का महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगारी गारंटी अधिनियम (मनरेगा) पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

करात ने पत्र में कहा है कि उनकी यह चिंता है कि इन नीतियों के कारण श्रमिकों के अधिकार बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मनरेगा के सिलसिले में सरकार के कई नीतिगत फैसलों के नकारात्मक प्रभाव की ओर आपका ध्यान आकृष्ट करने के लिए यह पत्र लिखा है। यह गंभीर चिंता का विषय है कि श्रमिकों के अधिकारों से समझौता किया जा रहा है।’’

माकपा नेता ने कहा कि इस योजना के लिए निधि का आवंटन अपर्याप्त है।

ग्रामीण विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों का हवाला देते हुए करात ने कहा कि मनरेगा के तहत योजना के लिए आवंटित 90 प्रतिशत निधि पहले ही खर्च की जा चुकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी, औसत कार्यदिवस महज 35.4 दिन है। ऐसी स्थिति में मनरेगा श्रमिक अत्यधिक समस्याओं का सामना करेंगे।’’

उन्होंने एक संगठन द्वारा किये गये एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि 26 करोड़ रोजगार कार्ड धारक में से 41.1 प्रतिशत अब भी आधार नंबर के जरिये पारिश्रमिक पाने के लिए पात्र नहीं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\