जरुरी जानकारी | सरकार के 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज में बैंकों के कर्ज लक्ष्य वहनीय नहीं: गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर. गांधी ने सोमवार को सरकार के प्रोत्साहन पैकेज की क्षमता को लेकर शंका जताई है। उनका मानना है कि पैकेज के तहत छोटे व्यवसायियों, कृषि और बिजली वितरण कंपनियों को कुल मिलाकर 7.9 लाख करोड़ रुपये का कर्ज वितरण ‘‘व्यवहार्य’’ नहीं दिखता है।

मुंबई, एक जून रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर. गांधी ने सोमवार को सरकार के प्रोत्साहन पैकेज की क्षमता को लेकर शंका जताई है। उनका मानना है कि पैकेज के तहत छोटे व्यवसायियों, कृषि और बिजली वितरण कंपनियों को कुल मिलाकर 7.9 लाख करोड़ रुपये का कर्ज वितरण ‘‘व्यवहार्य’’ नहीं दिखता है।

उन्होंने यह भी कहा कि रिजर्व बैंक को कर्ज के एकबारगी पुनर्गठन पैकेज को एक बार फिर से पेश करना चाहिये। कोविड- 19 जैसे महामारी के समय में केवल कर्ज किस्त की वापसी पर रोक लगाने से ही काम नहीं चलेगा।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 के प्रभाव से दबी अर्थव्यवस्था को उठाने के लिये 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। इस घोषणा में छोटे, कुटीर और मध्यम दर्जे के उद्योगों को तीन लाख करोड़ रुपये तक का गारंटी रहित कर्ज देने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये दो लाख करोड़ रुपये बैंकों से उपलब्ध कराने की बात कही गई है। नकदी की तंगी से जूझ रही बिजली वितरण कंपनियों को उबारने के लिये 90,000 करोड़ रुपये की नकदी देने का भी इसमें वादा किया गया है।

गांधी रिजर्व बैंक में रहते हुये बैंकिंग नियमन कारोबार को देखते रहे हैं। उनका कहना कि पूरे वित्त वर्ष 2019- 20 में जब आर्थिक वृद्धि में गिरावट नहीं आई थी तब सभी बैंकों ने मिलकर वर्ष के दौरान छह लाख करोड़ रुपये का अधिक रिण दिया था। अब इस स्तर पर कर्ज वितरण होगा यह कैसे माना जा सकता है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

गांधी ने कहा कि अर्थव्यवसथा में अन्य क्षेत्र भी हैं जिन्हें कर्ज की जरूरत होगी। यदि अन्य क्षेत्र कर्ज लेते हैं तो यह आंकड़ा 7.9 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त होगा।

रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर यहां एक आनलाइन वेबिनार में बोल रहे थे। इसका आयोजन भुगतान प्रणाली कंपनी ‘इलेक्ट्रानिक पेमेंट्स एण्ड सविर्सिज’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘पैकेज की व्यवहार्यता .... यह वास्तव में संभव नहीं दिखाई देता है क्योंकि इसमें सरकार ने जो गणना की है वह वास्तव में सरकार के खुद के आकलन के आधार पर ही आधारित दिखाई देती है।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान