जरुरी जानकारी | चार सड़क परियोजनाओं के लिए धन जुटाने को सरकार पूंजी बाजार का रुख करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि चार सड़क परियोजनाओं के लिए धन जुटाने को सरकार अगले महीने पूंजी बाजार का रुख करेगी।

नयी दिल्ली, 23 अगस्त केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि चार सड़क परियोजनाओं के लिए धन जुटाने को सरकार अगले महीने पूंजी बाजार का रुख करेगी।

उन्होंने कहा कि यह धन अवसंरचना निवेश ट्रस्ट (इनविट) के जरिये जुटाया जाएगा और खुदरा निवेशकों के लिए इसमें 10 लाख रुपये की निवेश सीमा होगी।

गडकरी ने उद्योग मंडल फिक्की के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम चार सड़क परियोजनाओं के लिए पूंजी बाजार का रुख करेंगे। इसमें सात से आठ प्रतिशत का सुनिश्चित रिटर्न होगा।’’

गडकरी ने कहा कि सड़क मंत्रालय एक बार फिर बनाओ, चलाओ, स्थानांतरित करो (बीओटी) मॉडल के तहत परियोजनाएं खोलेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने 2024 तक राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क की लंबाई को दो लाख किलोमीटर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।

देश में राष्ट्रीय राजमार्गों का नेटवर्क अप्रैल, 2014 के 91,287 किलोमीटर से बढ़कर नवंबर, 2021 में 1,40,937 किलोमीटर पर पहुंच गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान