जरुरी जानकारी | सरकार जल्द ही विधिक माप-पद्धति कानून को गैर-अपराधी बनाने के प्रस्ताव को अंतिम रूप देगी: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि वह व्यवसायों और उपभोक्ताओं के अनुपालन बोझ को कम करने के लिए जल्द ही विधिक माप-पद्धति कानून को गैर-अपराधी बनाने के प्रस्ताव को अंतिम रूप देगी।

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि वह व्यवसायों और उपभोक्ताओं के अनुपालन बोझ को कम करने के लिए जल्द ही विधिक माप-पद्धति कानून को गैर-अपराधी बनाने के प्रस्ताव को अंतिम रूप देगी।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से संबोधन में कहा कि विधिक माप-पद्धति कानून (लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट) को गैर-अपराधी बनाने की जरूरत है, ताकि उपभोक्ता हितों की रक्षा हो और व्यापारियों को परेशान न किया जाए।

खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री ने कहा, ‘‘हम इसे जल्द से जल्द अंतिम रूप देंगे।’’

विधिक माप-पद्धति कानून 2009 वजन और माप से संबंधित मानकों को लागू करता है। इस कानून के मौजूदा स्वरूप में अपराध के लिए जुर्माने के अलावा कारावास का भी प्रावधान है।

मंत्री ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियमों में संशोधन के मसौदे पर सरकार को विभिन्न हितधारकों से बहुत ‘‘अच्छी प्रतिक्रिया’’ मिली है।

उन्होंने कहा कि मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए सुझावों की समीक्षा की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट