एजेंसी न्यूज

सरकार बुधवार से दोबारा खोलेगी करतारपुर साहिब गलियारा

सरकार ने करतारपुर साहिब गलियारा को बुधवार से दोबारा खोलने का फैसला किया है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को इसकी घोषणा की.

सरकार बुधवार से दोबारा खोलेगी करतारपुर साहिब गलियारा
गृहमंत्री अमित शाह (Photo Credits: Twitter) फाइल फोटो

नयी दिल्ली, 16 नवंबर : सरकार ने करतारपुर साहिब गलियारा को बुधवार से दोबारा खोलने का फैसला किया है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की. करतारपुर गलियारा सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के अंतिम विश्राम स्थल गुरुद्वारा दरबार साहिब, पाकिस्तान को पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा से जोड़ता है.

शाह ने कहा कि यह फैसला गुरु नानक देव जी और सिख समुदाय के प्रति मोदी सरकार की अपार श्रद्धा को दर्शाता है. उन्होंने ट्वीट किया, “एक बड़ा फैसला जो लाखों सिख श्रद्धालुओं को लाभ पहुंचाएगा, नरेंद्र मोदी सरकार ने कल, 17 नवंबर से करतारपुर साहिब गलियारा को फिर से खोलने का निर्णय किया है.” यह भी पढ़ें : अगले हफ्ते प्रधानमंत्री मोदी से मिल सकती हैं ममता बनर्जी

गृह मंत्री ने कहा, “यह फैसला गुरु नानक देव जी और सिख समुदाय के प्रति मोदी सरकार की अपार श्रद्धा को दर्शाता है.”गृह मंत्री ने कहा कि राष्ट्र 19 नवंबर को श्री गरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव मनाने की तैयारी कर रहा है और उन्हें विश्वास है कि यह कदम “देश भर में खुशी और उत्साह को और बढ़ा देगा.”

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2021 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).