एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | सरकार सीएए के नियम बनाएगी, उसके बाद हम दोबारा सड़कों पर निकलेंगे: ओवैसी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि देश में आंदोलन होते रहेंगे और सरकार नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के नियम बनाएगी, उसके बाद लोग दोबारा सड़कों पर उतरेंगे।

ताजा खबरें | सरकार सीएए के नियम बनाएगी, उसके बाद हम दोबारा सड़कों पर निकलेंगे: ओवैसी

नयी दिल्ली, नौ फरवरी एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि देश में आंदोलन होते रहेंगे और सरकार नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के नियम बनाएगी, उसके बाद लोग दोबारा सड़कों पर उतरेंगे।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में जारी चर्चा में भाग लेते हुए ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंदोलनजीवी और परजीवी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया लेकिन इसमें बुराई क्या है और आंदोलन होते रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक आंदोलनजीवी हूं। खुलकर बोल रहा हूं।’’

एआईएमआईएम नेता ने कहा, ‘‘सरकार सीएए के नियम बनाएगी, उसके बाद हम दोबारा सड़कों पर निकलेंगे।’’

ओवैसी ने कहा कि नये कृषि कानूनों में ‘काला’ यह है कि कि कृषि राज्यों का विषय है और ये संघवाद के खिलाफ हैं।

ओवैसी ने कहा कि सरकार को अपने ‘अहंकार को पीछे रखकर’ इन तीनों कानूनों को वापस लेना होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चीन के खिलाफ एक शब्द नहीं बोल रही है और प्रधानमंत्री को अपने जवाब में चीन का नाम लेकर बात रखनी चाहिए।

उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ का भी जिक्र किया ।

ओवैसी ने दावा किया कि चीन दोबारा भारतीय सैनिकों पर हमला कर सकता है, ऐसे में हमारी क्या तैयारी है।

सरकार को अपने अहम को पीछे रखकर इन तीनों कानूनों को वापस लेना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2021 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).