जरुरी जानकारी | सरकार ‘उड़ान’ योजना को 10 साल के लिए और बढ़ाएगी : नायडू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सोमवार को कहा कि सरकार क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना ‘उड़ान’ को 10 साल के लिए और बढ़ाएगी।

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सोमवार को कहा कि सरकार क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना ‘उड़ान’ को 10 साल के लिए और बढ़ाएगी।

राष्ट्रीय राजधानी में योजना के आठ वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि ‘उड़ान’ योजना से क्षेत्रीय विमानन कंपनियों को अस्तित्व में आने और विकास करने का मौका मिला। साथ ही रोजगार सृजन हुआ तथा पर्यटन को बढ़ावा मिला है।

क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना के अंतर्गत 601 मार्ग और 71 हवाई अड्डे चालू किए गए।

उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) का उद्देश्य क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ाना और विमान सेवा को अधिक किफायती बनाना है। इसे 21 अक्टूबर 2016 को 10 वर्षों के लिए शुरू किया गया था।

मंत्री ने कहा कि इस योजना को अगले 10 वर्षों के लिए बढ़ाया जाएगा।

नागर विमानन सचिव वुमलुनमंग वुअलनम ने कहा कि मंत्रालय इस योजना के तहत वित्तीय व्यवहार्यता पहलुओं तथा प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने पर विचार कर रहा है।

मंत्रालय ने रविवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ कुल 86 हवाई अड्डों... जिनमें 71 हवाई अड्डे, 13 हेलीपोर्ट और दो वाटर एयरड्रोम शामिल हैं, का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे 2.8 लाख से अधिक उड़ानों में 1.44 करोड़ से अधिक लोगों को यात्रा की सुविधा मिली है।’’

वहीं देश में चालू हवाई अड्डों की संख्या 2014 में 74 से दोगुनी होकर 2024 में 157 हो गई है। सरकार का लक्ष्य 2047 तक 350-400 हवाई अड्डे शुरू करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh Firecracke Blast: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\