जरुरी जानकारी | सरकार उद्योगों की मदद के लिये प्रक्रियाओं को आसान बनाएगी: एकनाथ शिंदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को आगे बढ़ने में मदद के लिये विभिन्न मामलों में मंजूरियों की संख्या घटाने और प्रक्रियाओं को आसान बनाने की कोशिश कर रही है।

औरंगाबाद, पांच जनवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को आगे बढ़ने में मदद के लिये विभिन्न मामलों में मंजूरियों की संख्या घटाने और प्रक्रियाओं को आसान बनाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने डिजिटल तरीके से ‘महाराष्ट्र एडवांटेज एक्सपो’ 2023 का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही।

प्रदर्शनी का आयोजन ‘मराठवाड़ा एसोसिएशन फॉर स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर’ ने किया है। इसका मकसद क्षेत्र में औद्योगिक क्षमता को प्रदर्शित करना है।

शिंदे ने कहा, ‘‘पिछले साल के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े आए हैं और उसके अनुसार उत्पादन बढ़ा है। सरकार उद्योगों की समस्याओं को सुनकर रास्ता निकालने की कोशिश कर रही है। राज्य में हाल में 70,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी गयी है।’’

दो साल पर होने वाली यह प्रदर्शनी औरंगाबाद औद्योगिक शहर शेंद्रा में आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी आठ जनवरी तक चलेगी।

अपने कार्यकाल के पहले छह महीने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने मध्यावधि ‘परीक्षा’ में अच्छा प्रदर्शन किया है। सरकार आने वाले वर्षों में राज्य को पहले स्थान पर ले जाएगी। सरकार राज्य के हर क्षेत्र के लिये फैसले ले रही है...।’’

उन्होंने कहा कि सरकार मराठवाड़ा के लातूर और उस्मानाबाद में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की भी योजना बना रही है।

शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस उड़ान संबंधित समस्याओं के कारण उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Ruturaj Gaikwad IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन, देखें घातक सलामी बल्लेबाज के आकंड़ें