जरुरी जानकारी | सरकार घटिया वस्तुओं का आयात रोकने के लिए लाएगी 65 गुणवत्ता नियंत्रण आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार घटिया वस्तुओं के आयात को रोकने और घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 500 से अधिक उत्पादों को दायरे में लाते हुए 65 गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) जारी करेगी। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार जनवरी सरकार घटिया वस्तुओं के आयात को रोकने और घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 500 से अधिक उत्पादों को दायरे में लाते हुए 65 गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) जारी करेगी। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) में संयुक्त सचिव संजीव ने कहा कि ये आदेश उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित उत्पादों को बढ़ावा दे रहे हैं।

इन आदेशों के तहत वस्तुओं का उत्पादन, बिक्री, व्यापार, आयात और भंडारण तब तक नहीं किया जा सकता जब तक कि उन पर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) का निशान न हो।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “हम लगभग 65 क्यूसीओ ला रहे हैं, जिनके दायरे में 500 से अधिक उत्पाद हैं। क्यूसीओ उपभोक्ताओं को लाभान्वित कर रहा है और घटिया आयात को कम कर रहा है।”

ये ऑर्डर स्मार्ट मीटर, नट, बोल्ट और फास्टनर जैसे सामानों के लिए पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

कानून का उल्लंघन करने पर पहले अपराध के लिए दो साल तक की कैद या कम से कम दो लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है, जो दूसरे और उसके बाद के अपराध के लिए बढ़कर न्यूनतम पांच लाख रुपये हो जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\