एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नमी का बहाना बनाकर किसानों के लिए मुश्किल पैदा करना चाहती है सरकार: दीपेंद्र हुड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शनिवार को आरोप लगाया कि नमी का बहाना बनाकर सरकार किसानों के लिए मुश्किल पैदा करना चाहती है।

देश की खबरें | नमी का बहाना बनाकर किसानों के लिए मुश्किल पैदा करना चाहती है सरकार: दीपेंद्र हुड्डा

सोनीपत, तीन अप्रैल राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शनिवार को आरोप लगाया कि नमी का बहाना बनाकर सरकार किसानों के लिए मुश्किल पैदा करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में कई जगह पूरी तरह फसल आ चुकी है, लेकिन सरकार खरीद शुरू होने के समय नये-नये नियम बनाकर परेशानी खड़ी कर रही है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा में सोनीपत के कई सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे थे।

हुड्डा ने कहा कि इस साल एफसीआई खरीद के नये नियम लेकर आयी है, जिसके तहत एफसीआई ने नमी का मानक 14 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत कर दिया है।

उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार फसल खरीद के समय नये-नये नियम बनाने का औचित्य बताए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के दुष्प्रभाव मंडियों में अब साफ दिखाई देने लगे हैं।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा सोनीपत में गांवकथूरा, धनाना, गोहाना के कई सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2021 10:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).