देश की खबरें | सरकार चाहती है कि बुलेटप्रूफ गाड़ी में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ करूं, यह कैसे संभव है: राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (तस्वीरों के साथ)

(तस्वीरों के साथ)

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और अपनी सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर शनिवार को कहा कि सरकार चाहती है कि वह बूलेटप्रूफ गाड़ी में यह यात्रा करें, लेकिन गाड़ी से पदयात्रा कैसे संभव हो सकती है।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि उनके और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के लिए सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल अलग-अलग हैं।

राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं भारत जोड़ो यात्रा कर रहा हूं। सरकार चाहती है कि मैं बूलेटप्रूफ गाड़ी में यात्रा करूं। यह तो मेरे लिए स्वीकार्य नहीं है। यह पदयात्रा है। आप बताइए कि मैं बूलेटप्रूफ गाड़ी में कैसे यात्रा करूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के वरिष्ठ नेता जब बूलेटप्रूफ गाड़ी से बाहर आ जाते हैं तो कोई चिट्ठी नहीं जाती। उनके नेताओं ने रोडशो किए, खुली जीप में घूमे। उनके लिए प्रोटोकॉल अलग, मेरे लिए अलग है।’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘शायद ये मामला बना रहे हैं कि राहुल गांधी सुरक्षा (के प्रोटोकॉल) तोड़ता रहता है। ठीक है बनाइए।’’

उधर, कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी के पत्र के जवाब में गृह मंत्री अमित शाह को एक और पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने सुरक्षा प्रोटोकॉल एवं कुछ अन्य बिंदुओं का जवाब दिया है।

उन्होंने दावा किया कि कई ऐसे मौके आए थे जब दिल्ली में यात्रा के दौरान कुछ अज्ञात लोग राहुल गांधी के नजदीक आए, जिसके वीडियो और तस्वीरे भी हैं।

वेणुगोपाल ने पत्र में इस बात पर आपत्ति जताई कि गृह मंत्री के नाम लिखे गए पत्र का जवाब उस एजेंसी (सीआरपीएफ) की तरफ से आ रहा है जिसके खिलाफ कांग्रेस ने चिंता प्रकट की है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि अब से ‘‘सुरक्षा में चूक’’ नहीं होगी।

सरकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा था कि राहुल गांधी के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत सुरक्षा के ‘‘पूर्ण’’ इंतजाम किए गए थे, हालांकि उन्होंने स्वयं कई मौकों पर दिशानिर्देशों का ‘‘उल्लंघन’’ किया।

कांग्रेस की ओर से, राष्ट्रीय राजधानी में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कथित सुरक्षा चूक की शिकायत करने के एक दिन बाद सरकारी अधिकारियों ने यह बयान दिया।

कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह को बुधवार को लिखे एक पत्र में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक होने का दावा करते हुए, यात्रा में हिस्सा लेने वाले गांधी और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का अनुरोध किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला