जरुरी जानकारी | रेल विकास निगम में ब्रिक्री पेशकश के जरिए 15 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) में 15 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। इस शेयर बिक्री पेशकश को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिये सरकार ने मर्चेंट बैंकर से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर सरकार रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) में 15 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। इस शेयर बिक्री पेशकश को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिये सरकार ने मर्चेंट बैंकर से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर आवेदन मंगाए हैं।

यह भी पढ़े | उप्र : राजद्रोह मामले में आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई टाली गई.

अधिसूचना के मुताबिक, ‘‘सरकार की मंशा आरवीएनएल के चुकता पूंजी वाले शेयरों में अपनी 87.84 प्रतिशत शेयरधारिता में से 15 प्रतिशत हिस्से का विनिवेश करने की है। शेयरों की यह बिक्री शेयर बाजारों में बिक्री पेशकश के जरिये की जायेगी।’’

इसके प्रबंधन के लिए सरकार तीन मर्चेंट बैंकरों की नियुक्ति करेगी। मर्चेंट बैंकर को समय पर सरकार को परामर्श देने और बिक्री पेशकश के लिए प्रक्रियाएं तय करने की जिम्मेदारी उठानी होगी, ताकि सरकार को सबसे अच्छा रिटर्न मिले। इसके अलावा उसे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोडशो, बाजार सर्वेक्षण और निवेशकों के साथ बैठक करनी होगी।

यह भी पढ़े | Maharashtra: 87 साल के बुजुर्ग डॉक्टर डॉक्टर रामचंद्र दानेकर कोरोना संकट में निभा रहे हैं अपनी जिम्मेदारी, लोगों के घर जाकर करते हैं इलाज.

बीएसई पर आरवीएनएल का शेयर शुक्रवार को 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18.80 रुपये पर बंद हुआ। मौजूदा दर पर 15 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री से सरकारी खजाने में 580 करोड़ रुपये आएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\