देश की खबरें | मृत सैन्यकर्मी के परिजनों को आर्थिक सहायता मुहैया कराये सरकार : विधायक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के हसन से कांग्रेस विधायक मिल्टन राशिद ने सोमवार को प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से 12 अगस्त को ड्यूटी पर रहने के दौरान मरने वाले सैन्यकर्मी श्रीकृष्ण मंडल के परिजनों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने का आग्रह किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सूरी (पश्चिम बंगाल), 24 अगस्त पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के हसन से कांग्रेस विधायक मिल्टन राशिद ने सोमवार को प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से 12 अगस्त को ड्यूटी पर रहने के दौरान मरने वाले सैन्यकर्मी श्रीकृष्ण मंडल के परिजनों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने का आग्रह किया है।

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को लिखे अलग-अलग पत्र में कांग्रेस विधायक ने उनसे मंडल के मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया क्योंकि वह अपने परिवार में कमाने वाले एक मात्र व्यक्ति थे ।

यह भी पढ़े | रायगढ़ इमारत हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह ने NDRF डायरेक्टर से की बात, हर संभव मदद का निर्देश: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंडल बीरभूम जिले के कलिठा गांव के रहने वाले थे।

राशिद ने बताया कि सेना में इलेक्ट्रिकल तकनीशियन के तौर पर काम करने वाले मंडल का 12 अगस्त को जम्मू में निधन हो गया था। उनके गांव में 15 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार किया गया ।

यह भी पढ़े | Usain Bolt Test Corona Positive: ओलंपिक खिलाड़ी उसैन बोल्ट अपने जन्मदिन की पार्टी के तीन दिन बाद पाए गए कोरोना पॉजिटिव.

विधायक ने कहा कि इस साल जून में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष में शहीद हुये दो सैनिकों के परिजनों को केंद्र एवं राज्य सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता मुहैया करायी गयी थी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मंडल के मामले में न तो केंद्र सरकार ने और न ही राज्य सरकार ने इस तरह का कोई कदम उठाया है ।

उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि वह यह सुनिश्चित करें कि दिवंगत मंडल के परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिले। विधायक ने राज्यपाल से मंडल के घर का दौरा करने का भी आग्रह किया है ।

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में भी विधायक ने राज्यपाल से किये गये आग्रह को दुहराया है और दिवंगत सै​न्यकर्मी के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिये जाने की मांग की है ।

उन्होंने मंडल के गांव में उनकी एक प्रतिमा लगाने का भी आग्रह किया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\