जरुरी जानकारी | सरकार उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना अन्य क्षेत्रों के लिये लाएगी: कांत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि सरकार ने कई क्षेत्रों में सुधारों को आगे बढ़ाया है तथा घरेलू विनिर्माण को गति देने के लिये उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को और क्षेत्रों के लिये लाने की उसकी योजना है।

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि सरकार ने कई क्षेत्रों में सुधारों को आगे बढ़ाया है तथा घरेलू विनिर्माण को गति देने के लिये उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को और क्षेत्रों के लिये लाने की उसकी योजना है।

कनाडा-भारत व्यापार परिषद द्वारा आयोजित ‘इनवेस्ट इंडिया’ 2020 सम्मेलन को वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये संबोधित करते हुए कांत ने कहा कि भारत ने हमेशा कनाडा से निवेश का स्वागत किया है।

यह भी पढ़े | Fixed Deposit पर इन बैंकों में मिल रहा हैं सबसे जादा ब्याज, पैसे लगाने पर मिलेगा अच्छा फायदा.

सरकार ने हाल में औषधि, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण से जुड़ी कंपनियों के लिये पीएलआई योजना की घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘हमने कई क्षेत्रों में बड़े सुधार किये। इसमें मोबाइल, औषधि, चिकित्सा उपकरणों और औद्योगिक पार्क के लिये पीएलआई योजना लाना शामिल हैं।’’

यह भी पढ़े | Tecno Mobile: टेक्नो के कैमोन सीरीज को 10 अक्टूबर को किया जाएगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स.

कांत ने कहा, ‘‘इससे एप्पल, फॉक्सकॉन होन हाई, विस्ट्रोन और सैमसंग जैसे विनिर्माताओं ने भारत में निवेश किये। हम इसी प्रकार की रणनीति दूसरे क्षेत्रों में भी अपनाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भरोसा है कि भारत ने जो सुधारों को आगे बढ़ाया है, उससे भारत अगले तीन दशकों तक सतत रूप से उच्च आर्थिक वृद्धि दर हासिल कर सकेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\