देश की खबरें | सरकार ने राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम किया स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम को ‘‘अप्रत्याशित गतिविधियों’’ का हवाला देते हुए ‘‘अगले आदेश तक’’ स्थगित कर दिया है। इसके तहत, पांच वर्ष तक के आयुवर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाती है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 जनवरी केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम को ‘‘अप्रत्याशित गतिविधियों’’ का हवाला देते हुए ‘‘अगले आदेश तक’’ स्थगित कर दिया है। इसके तहत, पांच वर्ष तक के आयुवर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाती है।

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी) की शुरुआत देशभर में 17 जनवरी से होने वाली थी। इसे आम तौर पर पल्स पोलियो टीकाकरण (पीपीआई) कार्यक्रम के नाम से जाना जाता है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को नौ जनवरी को भेजे गए एक पत्र में उन्हें पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम स्थगित किए जाने की जानकारी दी।

सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभाग में प्रमुख सचिव को भेजे गए इस पत्र में कहा गया, ‘‘अप्रत्याशित गतिविधियों के कारण 17 जनवरी 2021 से शुरू हो रहे राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी) को अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है।’’

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने आठ जनवरी को कहा था कि 17 जनवरी से देश में पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

हर्षवर्धन ने कहा था, ''हमने 17 जनवरी से तीन दिवसीय राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है। यह दो या तीन चलेगा।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\