देश की खबरें | महामारी के दौरान महाराष्ट्र में सरकार ने 790 बाल विवाह रूकवाया : सरकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान प्रदेश में 790 बाल विवाह रूकवाया है।
मुंबई, पांच अगस्त महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान प्रदेश में 790 बाल विवाह रूकवाया है।
राज्य सरकार, युनिसेफ और गैर सरकारी संगठन अक्षय सेंटर ने संयुक्त रूप से ऐसे विवाह पर रोक लगाने के लिये एक नये अभियान की शुरूआत की । ठाकुर इसी मौके पर संवाददाताओं से बातचीत कर रही थी।
लॉकडाउन के दौरान बाल विवाह में अचानक तेजी देखी गयी, जिसके बाद राज्य सरकार ने इस ताजा अभियान की शुरूआत की, जो पांच अगस्त से सितंबर के आखिर तक चलेगा ।
अधिकारियों के अनुसार, अप्रैल 2020 के बाद से अब तक सोलापुर सर्वाधिक 88 बाल विवाह रूकवाया गया जहां 18 साल से कम उम्र लड़कियों की शादी करवायी जा रही थी ।
इस सूची में सोलापुर के बाद औरंगाबाद (62), उस्मानाबाद और नांदेड़ (45-45), यतवतमाल (42) और बीड (40) का स्थान आता है।
ठाकुर ने बताया कि बाल विवाह रोकथाम अधिनियम 2008 में बदलाव करने के उद्देश्य से सुझाव देने के लिये एक समिति गठित की गयी है ।
युनिसेफ की राजेश्वरी चंद्रशेखर के अनुसार के महाराष्ट्र बाल विवाह के मामले में देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2021 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

