देश की खबरें | सरकार किसानों को बदनाम करना बंद करे, कृषि कानूनों को निरस्त करने के तरीकों पर बात करें: बादल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार को किसानों को बदनाम करना बंद करना चाहिए और अपने विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने के तरीकों पर उनसे बातचीत करनी चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 25 दिसंबर शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार को किसानों को बदनाम करना बंद करना चाहिए और अपने विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने के तरीकों पर उनसे बातचीत करनी चाहिए।

शिअद अध्यक्ष ने यहां एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली की सीमाओं पर भयंकर ठंड में खुले में रह रहे किसानों की पीड़ा के प्रति ''कठोर और असंवेदनशील रवैया'' अपनाया है।

शिअद नेता ने कहा, “इससे ऐसा लगता है कि सरकार तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अपनी आवाज उठाने वाले किसानों को दंडित करना चाहती है। यही कारण है कि केंद्र ने ऐसी नीति अपनाई है जिसका मकसद किसानों को थका देना है।''

उन्होंने कहा, “किसानों को बदनाम करना केंद्र का एकमात्र मकसद रह गया है और ऐसी धारणा बना रही है कि वे जिद्द पर अड़े हुए हैं। जबकि सच्चाई यह है कि जिद्दी केंद्र सरकार है जो देश भर के किसानों के लिए अस्वीकार्य तीन कृषि कानूनों को रद्द करने से इनकार कर रही है।"

बादल ने कहा कि राजग सरकार बिना किसी एजेंडे या समय सीमा के गैर-विशिष्ट बातचीत के निमंत्रण को टालकर किसानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ न करें।

उन्होंने कहा कि केंद्र को गंभीरता से तीनों कानूनों को निरस्त करने के तरीकों पर बातचीत करनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड