देश की खबरें | सरकार को नीट और जेईई परीक्षाओं को लेकर छात्रों की चिताओं पर विचार करना चाहिए: राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को सरकार से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) को लेकर छात्रों की चिंताओं पर विचार करने और स्वीकार्य समाधान निकालने का आग्रह किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 अगस्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को सरकार से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) को लेकर छात्रों की चिंताओं पर विचार करने और स्वीकार्य समाधान निकालने का आग्रह किया।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई छात्रों और अभिभावकों ने प्रवेश परीक्षा स्थगित करने की मांग की है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “भारत सरकार को नीट, जेईई परीक्षा के बारे में छात्रों के मन की बात को सुनना चाहिए और स्वीकार्य समाधान पर पहुंचना चाहिए।"

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने छात्रों का कीमती वर्ष बर्बाद ना होने का हवाला देते हुए सोमवार को जेईई (मेन) और नीट स्नातक परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध करने वाली याचिका को खारिज कर दिया था । इसका आयोजन सितंबर माह में निर्धारित है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं का बढाया हौसला, मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां.

जेईई (मुख्य) एक सितंबर से छह सितंबर के बीच आयोजित किया जाना है जबकि जेईई(एडवांस्ड) 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। वहीं, नीट का आयोजन 13 सितंबर को होगा।

शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा था कि जेईई (मुख्य) और नीट-यूजी की परीक्षाएं सितंबर में निर्धारित समय पर आयोजित की जाएंगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया,“कोरोना को लेकर देश में परिस्थितियां अभी सामान्य नहीं हुईं हैं। ऐसे में अगर नीट और जेईई परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों ने कुछ चिंताएं जाहिर की हैं तो भारत सरकार व टेस्ट कराने वाली संस्थाओं को उस पर सही से सोच विचार करना चाहिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\