ताजा खबरें | आप सांसद के प्रलोभन दिये जाने के आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करे सरकार: कांग्रेस सांसद
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस के एक सांसद ने सोमवार को लोकसभा में सरकार से आम आदमी पार्टी के एक सदस्य के इस आरोप पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की कि भाजपा ने उन्हें पार्टी में और केंद्र सरकार में शामिल होने का प्रलोभन दिया।
नयी दिल्ली, छह दिसंबर कांग्रेस के एक सांसद ने सोमवार को लोकसभा में सरकार से आम आदमी पार्टी के एक सदस्य के इस आरोप पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की कि भाजपा ने उन्हें पार्टी में और केंद्र सरकार में शामिल होने का प्रलोभन दिया।
कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू ने शून्यकाल में आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने हाल में संवाददाता सम्मेलन करके दावा किया है कि भाजपा की ओर से उन्हें ‘‘खरीदने के लिए बोली लगाई गई’’ और उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री पद का प्रलोभन भी दिया गया।
बिट्टू ने कहा कि सांसद होने के नाते मान को यह बयान सदन के बाहर नहीं बल्कि यहां देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लोगों के लिए इस तरह की बात शर्मसार करने वाली है और केंद्र सरकार को मान के आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
महाराष्ट्र के अमरावती ने निर्दलीय सदस्य नवनीत राणा ने शून्यकाल में दावा किया कि गत दिनों त्रिपुरा की हिंसा के बाद 12 नवंबर को उनके संसदीय क्षेत्र में बिना पुलिस अनुमति के हजारों लोगों ने मोर्चा निकाला और दुकानदारों को नुकसान पहुंचाया तथा दुकानों में तोड़फोड़ की।
राणा ने आरोप लगाया कि इस प्रदर्शन के दौरान महाराष्ट्र सरकार के नेता भड़काऊ बयान दे रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और कार्रवाई होनी चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गणेश सिंह ने चित्रकूट के विकास के लिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार के साथ मिलकर एक विकास निधि प्राधिकरण गठित करने की मांग की।
जदयू के सुनील कमार पिंटू ने जिला और स्थानीय अदालतों में केवल अंग्रेजी के स्थान पर स्थानीय में दलीलों पर सुनवाई और फैसले सुनाये जाने की मांग की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)