जरुरी जानकारी | सरकार ने एमईआईएस के तहत निर्यातकों के लिये 2 करोड़ रुपये की सीमा नियत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने मंगलवार को भारत वस्तु निर्यात योजना (एमईआईएस) के तहत निर्यात प्रोत्साहन पर सीमा लगा दी। इसके तहत एक सितंबर से 31 दिसंबर, 2020 के बीच किये गये निर्यात को लेकर प्रति निर्यातक 2 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन मिलेगा।

नयी दिल्ली, एक सितंबर सरकार ने मंगलवार को भारत वस्तु निर्यात योजना (एमईआईएस) के तहत निर्यात प्रोत्साहन पर सीमा लगा दी। इसके तहत एक सितंबर से 31 दिसंबर, 2020 के बीच किये गये निर्यात को लेकर प्रति निर्यातक 2 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन मिलेगा।

राजस्व विभाग के वाणिज्य मंत्रालय से एमईआईएस योजना की समीक्षा के लिये कहे जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कार्यक्रम के तहत राजकोषीय लाभ को कम कर 9,000 करोड़ रुपये के स्तर पर रखा जाए।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का हुआ ऐलान.

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘एमईआईएस के तहत प्रोत्साहन को लेकर सीमा तय की गयी है। ताकि एक सितंबर 2020 से 31 दिसंबर, 2020 के बीच निर्यात के लिये आईईसी (आयात निर्यात कोड) धारक के दावे के तहत कुल आबंटन 2 करोड़ रुपये से अधिक नहीं हो।’’

पुन: अगर आईसी धारक ने एक सितंबर 2020 से पहले एक साल तक कोई निर्यात नहीं किया है या इस अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख या उसके बाद नये आईईसी प्राप्त करने वाले, योजना के तहत दावा करने के लिये पात्र नहीं होंगे।

यह भी पढ़े | UPSC (CSE) Prelims Admit Card 2020: यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, upsc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड.

डीजीएफटी ने यह भी कहा कि एमईआईएस एक जनवरी, 2021 से वापस ले लिया जाएगा।

अधिसूचना के अनुसार इसमें यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि एमईआईएस के तहत एक सितंबर से 31 दिसंबर, 2020 के दौरान कुल दावा सरकार द्वारा निर्धारित आबंटन 5,000 करोड़ रुपये से अधिक नहीं हो। अर्थात सीमा की बाद में जरूरत पड़ने पर समीक्षा की जा सकती है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘एक सितंबर से 31 दिसंबर, 2020 तक के निर्यात के लिये 2 करोड़ रुपये की सीमा से 98 प्रतिशत निर्यातक खासकर एमएसएमई को लाभ होगा। इससे जो सही निर्यातक हैं, उन्हें लाभ होगा...।’’

एमईआईएस के तहत सरकार उत्पाद और देश के आधार पर शुल्क लाभ उपलब्ध कराती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\