देश की खबरें | रामनवमी पर छात्रों के बीच संघर्ष के बारे में सरकार ने जेएनयू से रिपोर्ट मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रामनवमी पर छात्रों के दो समूहों के बीच संघर्ष के मामले में शिक्षा मंत्रालय ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से रिपोर्ट मांगी है । अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल रामनवमी पर छात्रों के दो समूहों के बीच संघर्ष के मामले में शिक्षा मंत्रालय ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से रिपोर्ट मांगी है । अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ रामनवमी पर छात्रों के समूहों के बीच हुए संघर्ष एवं परिसर में अशांति को लेकर मानक प्रक्रियाओं के तहत औपचारिक रिपोर्ट मांगी गई है।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कावेरी छात्रावास में रविवार को वामपंथी छात्र संगठन और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से संबद्ध दो समूहों के बीच ‘मेस’ में रामनवमी पर कथित तौर पर मांसाहारी भोजन परोसे जाने को लेकर झड़प हो गई थी। पुलिस के अनुसार इस झड़प में 20 विद्यार्थी घायल हो गये थे।

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायत के बाद अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने दावा किया कि संघर्ष उस समय शुरू हो गया जब कुछ छात्रों ने ‘हवन’ का विरोध किया । ऐसा ही आरोप आरएसएस से संबद्ध एबीवीपी ने लगाया है।

वहीं, जेएनयू प्रशासन ने परिसर में किसी भी तरह की हिंसा में लिप्त पाये जाने पर छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।

दूसरी ओर, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के सैकड़ों विद्यार्थियों ने सोमवार को यहां दिल्ली पुलिस मुख्यालय और तुगलक रोड थाने पर विरोध-प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय में हुई हिंसा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं की कथित भूमिका के लिए उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\