देश की खबरें | सरकार ने छेड़छाड़ के आरोपी सीमाशुल्क अधिकारी को सेवा से हटाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने एक वरिष्ठ सीमाशुल्क अधिकारी को दिल्ली हवाईअड्डे पर कथित रूप से एक विदेशी महिला का यौन उत्पीड़न करने और उससे छेड़छाड़ के आरोप में सेवा से हटा दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर सरकार ने एक वरिष्ठ सीमाशुल्क अधिकारी को दिल्ली हवाईअड्डे पर कथित रूप से एक विदेशी महिला का यौन उत्पीड़न करने और उससे छेड़छाड़ के आरोप में सेवा से हटा दिया है।

सूत्रों ने बताया कि आयुक्तालय के समूह ‘बी’ के राजपत्रित अधिकारी, सीमाशुल्क अधीक्षक देवेंद्र कुमार हुड्डा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तैनात थे। उन्हें सेवा संबंधी नियम 56 (जे) के तहत लोकहित में सेवानिवृत्त कर दिया गया है।

उन पर उज्बेकिस्तान की महिला यात्री का यौन उत्पीड़न का आरोप है। यह घटना दो-तीन मई 2019 की रात हुई थी और बाद में महिला को प्रतिबंधित पदार्थ (सिगरेटों) के दो बैगों के साथ जाने दिया गया।

मामले में हुड्डा की प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है।

राजस्व विभाग के सूत्रों ने बताया कि हुड्डा के निलंबन के बाद से मामले की जांच की जा रही है।

विभागीय जांच समिति, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) कानून के तहत आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) और समीक्षा कमेटी ने विस्तृत जांच की और कदाचार, यौन उत्पीड़न तथा विभाग की छवि को आहत करने के आरोपों पर उन्हें सेवा संबंधी नियम एफआर 56(जे) के तहत अनिवार्य सेवानिवृत्ति की सिफारिश की।

सूत्रों ने बताया कि समीक्षा कमेटी इस निष्कर्ष पर पहुंची की इस तरह के उनके आचरण और सेवा में उनके बने रहने से लोक सेवा की साख को धक्का लगेगा।

उन्हें पिछले सोमवार (21 दिसंबर 2020) को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश थमाया गया।

सूत्रों ने बताया कि अनिवार्य सेवानिवृत्ति के आदेश के बावजूद विभागीय जांच जारी रहेगी और दोषी पाए जाने पर आपराधिक कार्यवाही की जाएगी। आरोप साबित होने पर अनुशासन का निर्णय लेने वाला प्राधिकार उचित कार्रवाई कर सकता है क्योंकि भारतीय संविधान के अंतर्गत अनिवार्य सेवानिवृत्ति कोई दंडात्मक कदम नहीं है।

सूत्रों ने बताया कि दो और तीन मई 2019 की रात उज्बेकिस्तान की दो महिला यात्री ताशकंद से एचवाई 421 विमान से पहुंची थीं। जांच के लिए ग्रीन चैनल पर पहुंची एक महिला यात्री को सीसीटीवी की निगरानी वाले क्षेत्र से बाहर रखा गया और करीब एक घंटा तक उसे हिरासत में रखा गया। बाद में प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किए बिना ही उसे जाने की अनुमति दे दी गयी।

दूसरी महिला यात्री को भी करीब आधा घंटा तक इसी तरह हिरासत में रखा गया और उसे भी प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किए बगैर जाने दिया गया।

दोनों महिला यात्रियों को बिना किसी महिला सीमाशुल्क अधिकारी की मौजूदगी में हुड्डा के कक्ष में रखा गया था, जहां उनका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न हुआ और उनसे छेड़छाड़ की गयी।

बाद में एक महिला यात्री ने आईसीसी के सामने हुड्डा की पहचान की और उन पर ‘‘छेड़छाड़ एवं यौन उत्पीड़न’’ का आरोप लगाया।

सूत्रों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर समीक्षा कमेटी ने हुड्डा को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का फैसला किया।

मामले में आगे की जांच जारी रहेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान