जरुरी जानकारी | सरकार ने जीएसटी क्षतिपूर्ति के 1.10 लाख करोड़ सहित उधार जुटाने की नई समयसारिणी जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केन्द्र सरकार की ओर से जीएसटी क्षतिपूर्ति के लिये राज्यों की तरफ से बाजार से 1.1 लाख करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा के साथ ही सरकार ने बृहस्पतिवार को अतिरिक्त राशि को शामिल करते हुये दूसरी छमाही के दौरान उधार जुटाने का नया कार्यक्रम को जारी किया है।

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर केन्द्र सरकार की ओर से जीएसटी क्षतिपूर्ति के लिये राज्यों की तरफ से बाजार से 1.1 लाख करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा के साथ ही सरकार ने बृहस्पतिवार को अतिरिक्त राशि को शामिल करते हुये दूसरी छमाही के दौरान उधार जुटाने का नया कार्यक्रम को जारी किया है।

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यों की जीएसटी क्षतिपूति के जिये 1.10 लाख करोड़ रुपये की विशेष खिड़की सुविधा शुरू किये जाने के बाद रिजर्व बैंक के साथ विचार विमर्श कर भारत सरकार के उधारी कैलेंडर में जरूरी सुधार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Ranveer Singh’s car meets with minor accident: रणवीर सिंह की कार को बाइक ने मारी टक्कर, घटना का वीडियो आया सामने.

इसमें कहा गया है कि वित्त वर्ष 2020- 21 की शेष अवधि (19 2020 अक्ट्रबर से 31 मार्च 2021) के लिये भारत सरकार कुल मिलाकर 4,88,000 करोड़ रुपये का उधार जुटायेगी। जीएसटी क्षतिपूर्ति के लिये तीन और पांच साल की अवधि के तहत 55,000 करोड़ रुपये की दर से अतिरिक्त राशि जुटाई जायेगी।

वित्त मंत्रालय ने पिछले महीने कहा था कि कोविड- 19 संकट के दौरान होने वाले खर्च की पूर्ति के लिये सरकार वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में 4.34 लाख करोड़ रुपये का कर्ज उठायेगी। इस अतिरिक्त राशि के साथ दूसरी छमाही में कुल उधार बढ़कर 5.44 लाख करोड़ रुपये हो जायेगा।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attack on Modi Government: राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर किया हमला, कही ये बात.

पहले की योजना के मुताबिक 27,000 से 28,000 करोड़ रुपये की 16 साप्ताहिक नीलामी कार्यक्रम चलाये जायेंगे और इनकी अवधि पहली छमाही के अनुरूप ही 2,5,10,14,30 और 40 साल होगी। अब नये साप्ताहिक नीलामी कार्यक्रम में यह 17,000 करोड़ से 31,000 करोड़ रुपये के दायरे में होंगे और जिसमें तीन से पांच साल के सरकारी पत्र भी शामिल होंगे।

बहरहाल 5.44 लाख करोड़ रुपये की राशि 22 सप्ताह में पूरी होगी। इसमें से 56,000 करोड़ रुपये सरकार जुटा चुकी है जबकि शेष 4.88 लाख करोड़ रुपये बाकी बचे 20 सप्ताह में जुटाये जायेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\