जरुरी जानकारी | सरकार वाहन उद्योग की न्यायसंगत मांगों पर गौर करने को तैयारः सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने वाहन उद्योग को बृहस्पतिवार को आश्वस्त किया कि वह उनकी न्यायसंगत और सरकारी नीति से मेल खाने वाली मांगों को पूरा करने के लिए तैयार है।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर सरकार ने वाहन उद्योग को बृहस्पतिवार को आश्वस्त किया कि वह उनकी न्यायसंगत और सरकारी नीति से मेल खाने वाली मांगों को पूरा करने के लिए तैयार है।

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अनुराग जैन ने वाहन विनिर्माता कंपनियों के संगठन सियाम की सालाना बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार वाहन उद्योग की मांगों पर हर तरह से विचार करने के लिए तैयार है।

जैन ने कहा, ‘‘सरकार आपकी बात सुनने को तैयार है। कृपया हमारे पास आइए और अपनी समस्याएं बताइए। अगर आपकी मांगें न्यायसंगत हुईं तो मुझ पर यकीन कीजिए, हम उतनी ही रफ्तार से आपके साथ बढ़ेंगे।’’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी कुछ दिन पहले उद्योग जगत से यह सवाल पूछा था कि किस कारण से वह विनिर्माण में निवेश से हिचक रहे हैं जबकि विदेशी निवेशक भारत में अपना भरोसा दिखा रहे हैं।

डीपीआईआईटी सचिव ने कहा कि पश्चिमी दुनिया में मंदी की आहट और अनिश्चत भू-राजनीतिक हालात की दोहरी चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार और उद्योग जगत दोनों को मिलकर काम करना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इसी समय में एक अवसर और उम्मीद की एक किरण भी दिख रही है। इस बदलती हुई भू-राजनीतिक स्थिति और आपूर्ति शृंखला के ढांचे में बदलाव होने से दुनियाभर में निवेश के फैसले भी किए जा रहे हैं। अगले 12 से 24 महीने निवेश के लिए खासे अहम होने वाले हैं।’’

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में सरकार अपनी तरफ से उठाए जा सकने वाले कदमों की चर्चा कर रही है लेकिन उद्योग की भूमिका कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘‘उद्योग को यह सुनिश्चित करना होगा कि निवेश संबंधी निर्णय अनुकूल ढंग से लिए जाएं और देश में निवेश का प्रवाह बढ़े।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान