एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शिक्षकों के मुद्दों को लेकर सरकार सकारात्मक, विपक्ष राजनीति कर रहा: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि सरकार यहां विरोध प्रदर्शन कर रहे सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों के मुद्दों का समाधान करने के प्रति सकारात्मक है।

देश की खबरें | शिक्षकों के मुद्दों को लेकर सरकार सकारात्मक, विपक्ष राजनीति कर रहा: फडणवीस

मुंबई, नौ जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि सरकार यहां विरोध प्रदर्शन कर रहे सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों के मुद्दों का समाधान करने के प्रति सकारात्मक है।

विधान परिषद में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और उस पर इस मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि अगर शिक्षक राजनीति में लिप्त हैं तो ये सही नहीं है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सरकार इस मामले को सुलझाने के लिए सकारात्मक है। यह हमारी प्रतिबद्धता है, लेकिन हमारे अपने मुद्दे हैं और हम उन्हें चर्चा के लिए आमंत्रित करेंगे।’’

फणडवीस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्री गिरीश महाजन प्रदर्शनकारी शिक्षकों के साथ समन्वय कर रहे हैं।

दक्षिण मुंबई के आज़ाद मैदान में सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि सरकार ने घोषणाओं के बावजूद उनके संस्थानों को मिलने वाले अनुदान में कोई वृद्धि नहीं की है। साथ ही, उन्हें मिलने वाला अनुदान अब किश्तों में दिया जा रहा है, जिससे उनके स्कूलों के प्रबंधन में बाधा आ रही है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) नेता शरद पवार ने सुबह शिक्षकों से मुलाकात की। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से इस विरोध प्रदर्शन को हल करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।

फडणवीस ने कहा, ‘‘विपक्ष हम पर उंगली उठा रहा है, लेकिन उनकी चार उंगलियां उन्हीं की ओर हैं। आपने (पिछली कांग्रेस सरकार ने) इन सभी संस्थानों को स्थायी रूप से गैर-सहायता प्राप्त संस्थान बनाने की मंजूरी दी थी। आपने स्थायी रूप से शब्द हटा दिया। फिर आपने उन्हें एक पैसा भी नहीं दिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).