जरुरी जानकारी | सरकारी नीतियों से भारत दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र बना: मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

नयी दिल्ली, 15 अगस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि सरकार की नीतियों से देश के युवाओं को सहायता मिल रही है और उनकी ताकत ने भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र बनने में मदद की है।

मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश का निर्यात बढ़ रहा है और दुनिया भर के विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की अर्थव्यवस्था अपनी वृद्धि की रफ्तार जारी रखेगी।

उन्होंने लाल किला की प्राचीर से कहा, ‘‘ मैं युवा शक्ति में विश्वास करता हूं, युवा शक्ति ही मेरी ताकत है... हमारी नीतियां युवा शक्ति को और ताकत दे रही हैं... विश्व के युवा भारत के युवाओं की ताकत देखकर चकित हो रहे हैं।’’

मोदी ने कहा कि युवाओं की ताकत ने भारत को ‘‘दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र’’ बनने में मदद की है।

सरकार ने इस साल 30 अप्रैल तक 98,119 संस्थाओं को स्टार्टअप के रूप में मान्यता दी है। ये सभी ‘स्टार्टअप इंडिया’ योजना के तहत कर लाभ सहित प्रोत्साहन प्राप्त करने के पात्र हैं।

स्टार्टअप के लिए फंड ऑफ फंड्स, स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम और क्रेडिट गारंटी स्कीम जैसी योजनाएं इन संस्थाओं को उनके व्यापार चक्र के विभिन्न चरणों में मदद करती हैं।

सरकार ने देश में नवाचार व स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के इरादे से 16 जनवरी 2016 को स्टार्टअप इंडिया पहल शुरू की थी।

निर्यात के मोर्चे पर मोदी ने कहा कि देश ने समय से पहले न सिर्फ अपने निर्यात लक्ष्य को हासिल कर लिया है बल्कि उससे आगे भी निकल गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने 500 अरब डॉलर के निर्यात की बात की थी...यह बढ़कर 500 अरब डॉलर से अधिक हो गया है। ’’

वित्त वर्ष 2022-23 में देश का माल व सेवा निर्यात 776 अरब डॉलर को पार कर गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी