देश की खबरें | सरकार की एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था करने की योजना, 112 करोड़ रुपये की निविदा निकाली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार की नव विकसित राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था करने की योजना है। इसके लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने ऐसे समारोह के वास्ते पांच साल के लिए कुर्सियां (ब्लीचर) किराये पर लेने के लिए 112 करोड़ रुपये की निविदा जारी की है।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई केंद्र सरकार की नव विकसित राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था करने की योजना है। इसके लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने ऐसे समारोह के वास्ते पांच साल के लिए कुर्सियां (ब्लीचर) किराये पर लेने के लिए 112 करोड़ रुपये की निविदा जारी की है।

सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि ‘स्टेप्ड सीटिंग’ व्यवस्था से आगंतुक परेड को अच्छे से देख पाएंगे और अच्छी दृश्यता सुनिश्चित करने के लिए सीट की प्रत्येक पंक्ति में पर्याप्त स्तर का अंतर होगा।

बैठने की इस तरह की व्यवस्था स्टेडियम और अन्य कार्यक्रमों में देखी जाती है।

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड की स्थिति नियंत्रित होने के बाद, सीपीडब्ल्यूडी ऐसी व्यवस्था कर रहा है जो महामारी के पहले के दौर में होती थी।

सीपीडब्ल्यूडी के निविदा दस्तावेज के मुताबिक, गणतंत्र दिवस के दौरान हर साल राजपथ के दोनों ओर मैदान में लोहे की बेंच लगाई जाती है।

उसमें कहा गया है कि यह बहुत पुरानी व्यवस्था है और 1996 से या इसके बाद से इस्तेमाल होती आ रही है। इस तरह की बेंच लगाने से मैदान की घास को नुकसान पहुंचता है और इसे लगाने और हटाने में एक-दो महीने लगते हैं।

दस्तावेज के मुताबिक, इससे पार पाने के लिए पिछले साल 2022 के गणतंत्र दिवस समारोह के लिए 33,200 कुर्सियां (ब्लीचर) खरीदी गई थीं।

एक सूत्र ने पीटीआई- को बताया, “ इस साल हम एक लाख आगंतुकों के लिए बैठने की व्यवस्था कर रहे हैं और इसलिए हमने 31000 ब्लीचर किराये पर लेने के लिए 112 करोड़ रुपये की निविदा निकाली है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\