जरुरी जानकारी | सरकार की मध्य प्रदेश में अगले तीन महीने में 5-6 खनिज ब्लॉक की नीलामी की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार की मध्य प्रदेश में अगले तीन महीने में 5 से 6 खनिज ब्लॉक की नीलामी की योजना है। इसमें लौह अयस्क और बॉक्साइट खदान शामिल हैं।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई सरकार की मध्य प्रदेश में अगले तीन महीने में 5 से 6 खनिज ब्लॉक की नीलामी की योजना है। इसमें लौह अयस्क और बॉक्साइट खदान शामिल हैं।

सरकार ने हाल में 11 ब्लॉक को बिक्री के लिये रखा था। लेकिन उसमें से पांच ब्लॉक के लिये ही निवेशकों ने रूचि दिखायी। बोलीदाताओं ने छह ब्लॉक में कोई रूचि नहीं दिखायी।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Forecast: सौराष्ट्र और कच्छ में आज होगी भारी बारिश, IMD ने गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए जारी किया अलर्ट.

अधिकारी ने कहा, ‘‘छह ब्लॉक के लिये किसी ने बोली नहीं लगाई क्योंकि वे वाणिज्यिक रूप से व्यवहारिक नहीं है और उनका बहुत अच्छा बाजार मूल्य नहीं है।’’

उसने कहा कि मध्य प्रदेश में इसमें दो बॉक्साइट खदान, एक लौह अयस्क और एक रॉक फास्फेट खदान है। इन खदानों की नीलामी तीन महीने में की जा सकती है।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी बोले- 10 अगस्त तक देश में होंगे कोरोना के 20 लाख से ज्यादा केस, महामारी रोकने के ठोस कदम उठाए सरकार.

इससे पहले, राज्य में 2016-17 में एक खनिज ब्लॉक, 2018-19 में पांच और पिछले वित्त वर्ष में दो ब्लॉक की नीलामी हुई थी।

इन आठ ब्लॉक में से तीन चूना पत्थर खदान, दो ग्रेफाइट ओर दो हीरा और एक लौह अयस्क ब्लॉक था।

केंद्र ने पिछले महीने खनिज संसाधन वाले राज्यों से पायलट आधार पर सभी प्रकार की मंजूरी के साथ नीलामी के लिये कम-से-कम पांच-पांच नई खनन परियोजना की पहचान करने को कहा था। इसका मकसद बिक्री प्रक्रिया और परिचालन में तेजी लाना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\