देश की खबरें | इस वर्ष मानसून के लिए नयी पूर्वानुमान रणनीति की सरकार की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने शुक्रवार को कहा कि इस साल मानसून के लिए एक नयी पूर्वानुमान रणनीति की योजना बनायी गयी है।

नयी दिल्ली, दो अप्रैल पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने शुक्रवार को कहा कि इस साल मानसून के लिए एक नयी पूर्वानुमान रणनीति की योजना बनायी गयी है।

राजीवन ने यह भी कहा कि उन्होंने मानसून पूर्वानुमान की तैयारियों की समीक्षा की है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मानसून 2021 पूर्वानुमान : आज मानसून के पूर्वानुमान की तैयारियों की समीक्षा की। अगले कुछ दिनों में नयी पूर्वानुमान रणनीति जारी की जाएगी...।’’

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) हर साल मानसून का पूर्वानुमान जारी करता है। आइएमडी मौसम का पूर्वानुमान जारी रहने का वाला आधिकारिक निकाय है।

पहला पूर्वानुमान मध्य अप्रैल तक जारी किया जाता है जबकि दूसरा पूर्वानमुमान जून के पहले सप्ताह तक जारी किया जाता है।

पूर्वानुमान से जून से सितंबर तक चार महीने की बारिश के मौसम को लेकर संकेत मिलता है जो कृषि क्षेत्र के लिए खासा महत्वपूर्ण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now