एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | स्लोवेनिया की सरकार ने फलस्तीन राष्ट्र की मान्यता का समर्थन किया, अनुमोदन के लिए संसद को भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्लोवेनिया की सरकार ने बृहस्पतिवार को फलस्तीनी राष्ट्र को मान्यता देने के प्रस्ताव का समर्थन किया तथा संसद से भी इसका अनुमोदन करने को कहा।

विदेश की खबरें | स्लोवेनिया की सरकार ने फलस्तीन राष्ट्र की मान्यता का समर्थन किया, अनुमोदन के लिए संसद को भेजा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

जुब्लजाना, 30 मई स्लोवेनिया की सरकार ने बृहस्पतिवार को फलस्तीनी राष्ट्र को मान्यता देने के प्रस्ताव का समर्थन किया तथा संसद से भी इसका अनुमोदन करने को कहा।

प्रधानमंत्री रॉबर्ट गोलोब ने कहा कि उनकी सरकार ने मान्यता प्रस्ताव संसद को भेज दिया है, जिसकी बैठक अगले सप्ताह की शुरुआत में हो सकती है।

इस कदम को प्रभावी बनाने के लिए संसद की मंजूरी आवश्यक है। गोलोब के सत्तारूढ़ उदारवादी गठबंधन को 90 सदस्यीय विधानसभा में पर्याप्त बहुमत प्राप्त है और मतदान एक औपचारिकता मात्र होना चाहिए।

स्लोवेनिया सरकार का यह निर्णय स्पेन, नॉर्वे और आयरलैंड द्वारा फलस्तीनी राष्ट्र को मान्यता दिए जाने के दो दिन बाद आया है, इस कदम की इजराइल ने निंदा की थी।

इस कदम के साथ, स्लोवेनिया 27 देशों वाले यूरोपीय संघ का 10वां सदस्य बन जाएगा, जो आधिकारिक तौर पर फलस्तीनी राष्ट्र को मान्यता देगा। नॉर्वे यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं है, लेकिन इसकी विदेश नीति आमतौर पर यूरोपीय संघ के साथ जुड़ी हुई है।

स्लोवेनिया ने सबसे पहले मई के प्रारम्भ में मान्यता प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन उसने कहा था कि वह गाजा में चल रहे इजराइल-हमास युद्ध की स्थिति में सुधार होने तक इंतजार करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2024 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).