देश की खबरें | पुडुचेरी सरकार ने अपने कर्मचारियों से कोविड—19 कोष में योगदान करने के लिये कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी सरकार के वित्त विभाग ने बुधवार को सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, स्वायत्त एवं स्थानीय निकायों के सभी सरकारी कर्मचारियों को सर्कुलर जारी कर कोविड—19 राहत कोष में एक दिन के वेतन का योगदान करने के लिये कहा है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, 30 सितंबर पुडुचेरी सरकार के वित्त विभाग ने बुधवार को सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, स्वायत्त एवं स्थानीय निकायों के सभी सरकारी कर्मचारियों को सर्कुलर जारी कर कोविड—19 राहत कोष में एक दिन के वेतन का योगदान करने के लिये कहा है ।

सरकार की ओर से जारी सर्कुलर में एक खाते का विवरण है और उसमें धन जमा कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गयी है । यह खाता सरकार ने कोविड—19 के प्रबंधन के मद्देनजर धन जुटाने के लिये खोला है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने युवती से गैंगरेप मामले में योगी सरकार और, पुलिस प्रमुख को भेजा नोटिस.

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने राज्यसभा के पूर्व सदस्य के तौर पर मिलने वाली एक महीने की पेंशन राशि इस कोष में देने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं ।

वह अपने कैबिनेट के सहयोगियों और विधायकों, औद्योगिक इकाइयों तथा व्यापारिक समुदाय से भी इसमें योगदान करने की अपील कर चुके हैं ।

यह भी पढ़े | सोनिया गांधी ने हाथरस की घटना को लेकर योगी सरकार को घेरा: 30 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने कहा कि महामारी से संघर्ष कर रही केंद्र शासित प्रदेश की सरकार को केंद्र ने धन से कोई मदद नहीं की है ।

नारायणसामी कहते हैं, '‘अस्पतालों में चिकित्सकों, नर्स एवं अस्पताल में अन्य स्टाफ की नियुक्ति के लिये धन की आवश्यकता है । इसके अलावा उपकरणों की खरीद एवं सरकारी अस्पतालों में कोविड—19 मरीजों के इलाज के लिये के आलोक में दवाइयों की खरीद के लिये भी धन की आवश्यकता है ।’’

उन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के साथ एक बैठक के दौरान पुडुचेरी के लिये 700 करोड़ रुपये जारी करने का आग्रह किया था ।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने पुडुचेरी सरकार के आग्रह पर सहमति जतायी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\