देश की खबरें | बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिये प्रभावी ढंग से काम कर रही कर्नाटक सरकार: येदियुरप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में भारी बारिश और उसके बाद बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिये प्रभावी ढंग से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके तहत प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी की राज्य की अर्थव्यवस्था जल्द ही पटरी पर लौट आएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मैसूरु, 17 अक्टूबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में भारी बारिश और उसके बाद बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिये प्रभावी ढंग से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके तहत प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी की राज्य की अर्थव्यवस्था जल्द ही पटरी पर लौट आएगी।

येदियुरप्पा ने कहा, ''उत्तरी कर्नाटक के कई जिले बाढ़ प्रभावित हैं और मैं वहां के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार उनके साथ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीती रात मुझसे बात कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने मुझे केन्द्र की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: तेजस्वी यादव ने NDA पर साधा निशाना, बोले-एनडीए सरकार ने पंद्रह साल में रोजगार नहीं दिया वह अब क्या देगी?.

मैसुरू में दशहरा से संबंधित दस दिवसय कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर येदियुरप्पा ने कहा कि उन्होंने उपायुक्तों के साथ बाढ़ प्रभावित जिलों के हालात की समीक्षा की और राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक खुद इन इलाकों का दौरा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बारिश और बाढ़ संबंधी घटनाओं में जान गंवाने वालों के परिजनों और अपनी आजीविका तथा संपत्ति खोने वाले लोगों को एक हफ्ते के अंदर मुआवजा देने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: PMO का सलाहकार बताकर JNU का छात्र कर रहा था ठगी, हुआ गिरफ्तार.

येदियुरप्पा ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि मुआवजे के बारे में कोई शिकायत न मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन 51,810 किसानों के बैंक खातों में 36.57 करोड़ रुपये उत्पादन सब्सिडी हस्तांतरित कर दी गई है, जिनकी फसल बर्बाद हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\