जरुरी जानकारी | कर्नाटक सरकार ने ‘इन्वेस्ट कर्नाटक 2025’ में नई एकल व्यवस्था की शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सरकार ने एक नई एकल खिड़की प्रणाली शुरू की है। यह राज्य में निवेश को सुविधाजनक बनाने के लिए एक सुव्यवस्थित व डिजिटल व्यवस्था प्रदान करती है।

बेंगलुरु, 12 फरवरी कर्नाटक सरकार ने एक नई एकल खिड़की प्रणाली शुरू की है। यह राज्य में निवेश को सुविधाजनक बनाने के लिए एक सुव्यवस्थित व डिजिटल व्यवस्था प्रदान करती है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन ‘इन्वेस्ट कर्नाटक 2025’ में इसकी शुरुआत की। यह उन्नत प्रणाली व्यापार को और अधिक आसान बनाने के लिए बनाई गई है। यह कर्नाटक के फलते-फूलते औद्योगिक परिदृश्य में एक बड़ी उपलब्धि है।

नवीनतम पहल राज्य के व्यापार-अनुकूल परिवेश को बढ़ावा देने और यह सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से जुड़ी है कि कर्नाटक एक पसंदीदा निवेश गंतव्य बना रहे।

डिजिटल दृष्टिकोण के साथ, एकल खिड़की प्रणाली न केवल प्रक्रियाओं को सरल बनाती है, बल्कि औद्योगिक व आर्थिक विकास के केंद्र के रूप में कर्नाटक की स्थिति की भी पुष्टि करती है। राज्य के 30 से अधिक विभागों तथा एजेंसियों की 150 से अधिक व्यावसायिक सेवाओं को एकीकृत कर यह प्रणाली अनुमोदन को सरल और त्वरित बनाती है।

नई एकल खिड़की प्रणाली को निर्बाध, पारदर्शी व कुशल निवेश अनुभव बनाने के लिए तैयार किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि निवेशकों को अब विभिन्न सरकारी विभागों में जटिल नौकरशाही प्रक्रियाओं से गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी।

एकल खिड़की प्रणाली में एक सृजन से जुड़े एआई-संचालित चैटबॉट ‘उद्योग मित्र एसिसटेंड’ (यूएमए) भी पेश किया गया जो निवेशकों को नीतियों, अनुमोदनों तथा प्रोत्साहनों पर वास्तविक समय में बहुभाषी सहायता प्रदान करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\